कोटा. कोटा उदयपुर मार्ग पर हैगिंग ब्रिज के निकट मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से करीब 15 हैक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे नष्ट हो गए। कई वन्यजीव भी आग की चपेट में आने से मारे गए। थर्मल व अग्निशमन विभाग की करीब आधा दर्जन दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्या आपने बनाई है कोई शॉर्ट फिल्म ?... कोटा में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, भेज सकते हैं प्रविष्टियां...
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हैगिंग ब्रिज के पास मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व से सटी चारदीवारी वाली भूमि में आग लग गई। इसके बाद जब वन क्षेत्र में आग फैली तो लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग व अग्निशमन को दी। इस पर नगर निगम अग्निशमन दस्ते की चार दमकल समेत थर्मल की दो दकमल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वन विभाग के लोग, बचाव दल ने भी तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसमें कई वन्यजीव भी झुलसने से मारे गए। साथ ही, 15 हैक्टेयर वन क्षेत्र में लगे पेड़-पौधे नष्ट हो गए।
एमपी के मुख्यमंत्री के फेक वीडियो से कोटा में मची खलबली...
- टाइगर रिजर्व में आग लग गई थी। इसे बुझा दिया गया है। करीब 15 हैक्टेयर क्षेत्र में वनस्पति खाक हो गई।
टी मोहन राज, उप वन संरक्षक, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व





No comments:
Post a Comment