Breaking News
recent

भूमि घौटाले की जांच को लेकर एसीबी की ओर से सीज आवास के बाहर टूटी सील ! जानिए पूरी खबर

नाचना(जैसलमेर). उपनिवेशन विभाग नाचना में भूमि घौटाले की जांच को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से उपायुक्त उपनिवेशन के निजी सचिव के स्थानीय सरकारी आवास को सीज किए जाने के बाद दरवाजे के बाहर चस्पा किया गया सूचना पत्र रविवार को फटे होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना ब्यूरो अधिकारियों को दी। गौरतलब है कि गत कुछ माह पूर्व उपनिवेशन विभाग में भूमि घौटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर में मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच ब्यूरो की ओर से की जा रही है। मामला दर्ज होने के बाद उपायुक्त व उसके निजी सचिव फरार हो गए। जिस पर ब्यूूरो के अधिकारियों की ओर से उनके सरकारी आवास सीज कर दरवाजे पर सीज होने की सूचना चस्पा की गई थी। रविवार को पड़ौसियों ने बताया कि उपायुक्त के निजी सचिव सुआलाल विजय के सरकारी आवास के पिछवाड़े के दरवाजे का सीज पत्र फटा हुआ पड़ा है। जिससे आवास के अंदर पड़े रिकॉर्ड के गायब हो जाने अथवा खुर्द-बुर्द हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि दरवाजे पर चस्पा की गई सील कैसे फटी, दरवाजा किसने खोला, इसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी, लेकिन सील कर चस्पा किया गया पत्र फट जाना फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।आवास के अंदर पड़े रिकॉर्ड के गायब हो जाने अथवा खुर्द-बुर्द हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
की जाएगी कार्रवाई
भूमि घोटाले की जांच के दौरान उपायुक्त के निजी सचिव के सरकारी आवास में संदिग्ध कागजातों की आशंकाओं को लेकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटवारी की उपस्थिति में आवास को सीज किया गया था और उन्हें देखरेख की जि मेवारी भी दी गई थी। मामले की जांच एसीबी जोधपुर की विशेष टीम की ओर से की जा रही है। यदि दरवाजे की सील टूटी हुई है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल पुरोहित, उपाधीक्षक एसीबी, जैसलमेर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.