Breaking News
recent

सीपी जोशी के नामांकन पर दर्ज आपत्ति हुई ख़ारिज, आपत्तिकर्ता ने जताइ थी ये आपत्ति

राजसमंद।

मेवाड संभाग में राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता डाॅ सीपी जोशी के नामांकन को लेकर आज भाजपा बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आपत्ति दर्ज कराने से राजनीतिक माहौल में चर्चा तेज हो गई। आवेदन पत्रों की जांच के समय भाजपा के बूथ अधिकारी नीरज शर्मा ने सीपी जोशी के नामांकन पत्र के साथ लगे शपथ पत्र स्वयं नहीं खरीदकर दूसरों के हस्ते खरीदवाने की बात कहते हुए आपत्ति लगा आवेदन पत्र खारिज करने की मांग की।

 

आपत्तिकर्ता इस आपत्ति के आने पर उपखण्ड निर्वाचन अधिकारी ने सीपी जोशी के आवेदन पत्र को दोबारा जांच में लिया और आपत्ति को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि निर्वाचन नियमावली के हिसाब से आपत्ति स्वीकार नहीं है और सीपी जोशी का आवेदन पत्र सही है।

 

आपको बता दें कि सीपी जोशी ने सोमवार को नाथद्धारा विधानसभा सीट से 4 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए थे। उनके सामने भाजपा के महेश प्रताप सिंह चौहान है इनके अलावा मैदान में करीब एक दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे है। डाॅ सीपी जोशी नाथद्वारा विधानसभा सीट से ही 2008 में भाजपा के कल्याणसिंह से महज एक वोट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद जोशी के राजनीतिक करियर में बडा बदलाव आ गया। इस बार फिर से जोशी नाथद्वारा से अपनी किस्मत आजमा रहे है।

 

2013 में जोशी ने यहां से चुनाव नही लडकर अपने साथी देवकीनंदन गुर्जर को चुनाव लडाया था। इस मामले पर जोशी से बात की तो कहा कि हर पार्टी के अभिकर्ता को अधिकारी है आपत्ति लगाने का जिसका आरओ डिस्पोजल करता है। कार्यकर्ताओं में किसी तरह की मायूसी नही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.