Breaking News
recent

श्वान ने काटा रास्ता और काफूर हो गई इनकी खुशियां


कोटा. रोज ब रोज खून की प्यासी होती जा रही सड़कों ने शनिवार रात और रविवार को भी अपना रंग दिखाया। कैथून में एक बाइक सवार मौत के मुंह में चला गया, वहीं रावतभाटा के पास कोटा दशहरा मेला देखकर हंसी खुशी लौट रहे दो परिवारों को अस्पताल पहुंचा दिया।

रावतभाटा-भैंसरोडगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े चार बजे अचानक श्वान आने से एक जीप पलट गई। जीप में सवार दो परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पांच घायलों को कोटा रैफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया गया। भैंसरोडगढ़ निवासी दो परिवारों के एक दर्जन लोग कोटा दशहरा मेला देख कर लौट रहे थे। इस दौरान रविवार सुबह साढ़े चार बजे तेंदुआ बस्ती के समीप अचानक श्वान आ गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा तथा जीप दो तीन पलटी मार गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे तेंदुआ बस्ती निवासियों ने वाहन के कांच तोड़ कर घायलों को बाहर निकला, 108 रोगी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से बालचंद (52), गीताबाई (60), देउबाई (45), ज्योति (18) तथा काजल (17)को कोटा रैफर किया गया। अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कैथून. चोमा रोड पर पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने गंभर घायल होने पर बाइक सवार ककरावदा थाना सीमलिया निवासी केशव लाल लश्करी को कोटा चिकित्सालय भेजा लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद टै्रक्टर भी पलट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.