Breaking News
recent

इस ऐप के जरिए शुरू करें निवेश, हर महीने होगी खूब कमाई

नई दिल्ली। हर शख्स का सपना होता है कि उनका आने वाला कल अच्छा और सुरक्षित हो। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आने वाले समय आरामदायक और सुरक्षित हो तो आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। आप बिना किसी परेशानी के एक ऐप के जरिए सआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आपको Paytm के जरिए 15 साल तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी sip में निवेश करना होगा। ऐसा करने से आपके आने वाले समय में आपके पास इनकम का सोर्स बना रहेगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको पेटीएम के जरिए एसआईपी में कितना निवेश करना होगा जिससे 15 साल के बाद आपको हर माह 80,000 रुपए की फिक्स्ड इनकम मिलने लगे।

पेटीएम के जरिए शुरु करे निवेश

पेटीएम मनी के जरिए आप अपने स्मार्टफोन से म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री कर सकेंगे। यह ऐप निवेशको के लिए बेहद ही फायदेमंद है। कंपनी के मुताबिक इस ऐप के जरिए महज 100 रुपए के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। लेकिन अगर आप अपने रिटारमेंट के बाद एक फिक्स्ड इनकम चाहते हैं तो शुरुआती दौर में SIP में 10,000 रुपए मंथली का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके बाद निवेश में हर साल 2,000 रुपए की बढ़ोतरी करनी होगी। अगर आपके निवेश पर 12 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न मिलता है। तो 15 साल में आपके खाते में कुल 95 लाख रुपए का फंड जमा हो जाएगा।

प्रतिमाह 80,000 रुपए की होगी फिक्स्ड आमदनी

अच्छा खासा फंड जमा हो जाने के बाद आप अब आप इस पैसे को सिस्टमैटिक विद्ड्रॉअल प्लान (SWP) में लगा सकते हैं। इस स्कीम में आपको 9 प्रतिशत सालाना रिटर्न के हिसाब से प्रति माह एक निश्चित राशि आपके अकाउंट में आती रहेगी। उदाहरण के लिए अगर आप 95 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 9 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 80 से 85 हजार रुपए मासिक की स्थाई आमदनी होगी।

ये है सिस्टमैटिक विद्ड्रॉअल प्लान का मतलब

सिस्टमैटिक विद्ड्रॉअल प्लान एक ऐसा इंवेस्टमेंट प्लान है जिसमें जिसमें आप एकमुश्त पैसा निवेश कर हर माह या सालाना एक निश्चित रकम पा सकते हैं। यह प्लान सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानि SIP से ठीक उलट होता है।SIP में आप हर माह एक निश्चित और छोटी रकम जमा कर एक बड़ा फंड बनाने के लिए हर माह एक तय रकम निवेश करते हैं जबकि SWP में आप एकमुश्त पैसा निवेश करते हैं जिससे एवज में आपको हर माह एक तय रकम मिलती रहती है।आपको बता दें कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपके फंड पर 9 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलता है। अगर आपको आपके फंड पर 10 या 12 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है तो आप यह अनुरोध कर सकते हैं कि आपको हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ा दिया जाए।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.