Breaking News
recent

प्रभात फेरी में उमड़ रहा उत्साह

श्रीबिजयनगर.

कस्बे में इन दिनों गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा सिंह सभा से निकल रही प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगते हैं। गुरु महिमा का गान करते हुए श्रद्धालु कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हैं। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के घरों में प्रभात फेरी का स्वागत किया जाता है।


प्रभात फेरी सुबह पांच बजे गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हए गुरुद्वारा लौटती है। इसी कड़ी में शक्रवार को प्रभात फेरी श्रद्धालुओं के घर पहुंची। जहां प्रभातफेरी का स्वागत किया गया । प्रभात फेरी कस्बे के एक महाविद्यालय परिसर में भी पहुंची। हरभजन सिंह ने प्रभात फेरी का स्वागत किया । प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु गुरु महिमा का गान करते हुए शामिल हुए। प्रभात फेरी निकालने का यह क्रम गुरुनानक देव जयंती तक अनवरत चलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.