Breaking News
recent

प्रदेश में यहां अपराधियों ने चौकी प्रभारी पर किया सरियों से हमला

बूंदी. राजस्थान हाईकोर्ट की बजरी पर रोक लगी होने के बावजूद बजरी का अवैध धंधा फल फूल रहा है। पेच की बावडी चौकी पुलिस ने देर रात को तीन बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त की। इस दौरान बजरी माफिया द्वारा एक बोलेरो कार में सवार होकर आए 4 -5 जनों ने मिलकर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह नरुका पर सरियों व लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे नरुका के हाथ की उंगली में फ्रेक्चर आ गया।

नरुका ने बताया कि रात को वो स्वयं ,कानि हेमराज डोई, हंसराज गुर्जर रात 10 बजे करीबन कस्बा पेच की बावडी क्षेत्र में गश्त करते हुए स्वरूगड मोड़ पर पहुंचे। जहां रात करीबन 11 बजे कालामाल की ओर से तीन ट्रेक्टर ट्रॉली आते हुए नजर आए। जाप्ता ने उनको रुकवाकर चेक किया तो ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रॉलियों को छोड़कर मोके से फरार हो गए। जिनको पकड़ने का प्रयास किया परन्तु वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । ट्रेक्टर ट्रॉलियों को चेक करने हेतु आसपास स्वतंत्र गवाहों की तलाश की लेकिन रात्रि का समय होने की वजह से कोई नही मिला। ट्रेक्टर ट्रॉलियों को चेक करने पर बनास नदी की बजरी भरी होना पाया। ट्रेक्टर ट्रॉलियों में चेक करने पर चालको द्वारा बनास बजरी को भरकर ले जाकर परिवहन करना पाया। पुलिस ने तीनों ट्रेक्टर ट्रॉलियों व बोलेरो को जप्त कर पेच की बावडी चौकी परिसर में खड़ा करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.