श्रीगंगानगर.
शहर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गोशाला में शुक्रवार सुबह माहौल भक्तिमय था। मौका था गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में यहां हुए कार्यक्रम का। गोपष्टमी के उपलक्ष्य में यहां महिलाओं ने भजन कीर्तन किया तथा गो पूजन भी किया गया। गायों को हरा चारा डालने के लिए गोशाला परिसर में ही हरे चारे की व्यवस्था की गई वहीं गोशाला परिसर में कृष्ण राधिका की पूजा अर्चना कर लोगों उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किए तथा पूजन किया।
इस अवसर पर गायों को गुड़, चारा और वस्त्र आदि अर्पित किए। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ गोपूजन का क्रम देर तक जारी था। जहां एक ओर लोग गोपूजन में जुटे थे वहीं महिलाओं का भजन कीर्तन का क्रम भी लगातार जारी था।
परिसर में स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में कृष्ण राधिका का विशेष शृंगार किया गया। यहां भी पूजा अर्चना का दौर चला। यहां लोगों ने भगवान को धूप, दीप, पुष्प, फल आदि अर्पित किए।





No comments:
Post a Comment