Breaking News
recent

चालान के लिए रुकवाया तो तोड़ डाला शीशा

सूरतगढ़.

बीकानेर रोड स्थित गोयल चौक के पास ट्रैम्पो चालक ने टैम्पू का शीशा तोडक़र हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया। ट्रेफिक पुलिस ने ट्रैंपो चालक को सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यातायात पुलिस प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे गोयल चौक के पास एक टैम्पो चालक सडक़ के बीच से सवारियां ढो रहा था।

इस दौरान वहां तैनात ट्रेफिक कर्मी ने निर्धारित स्थान पर ही सवारियां उठाने की बात कहते हुए चालान करने की चेतावनी दी। इस पर टैंपो चालक भडक़ गया और उसने गुस्से में टैंपो का शीशा तोड़ दिया। इससे टैंपो की सवारियां बाल बाल बच गई। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस टैंपो चालक को थाने ले गई। एएसआई प्रेमाराम ने बताया कि टैंपो चालक को कागजात पेश करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.