Breaking News
recent

नगर कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, जगह-जगह हुआ स्वागत

संत बाबा नामदेव का प्रकाश उत्सव कल

श्रीगंगानगर। डी ब्लॉक स्थित शिरोमणि भगत संत बाबा नामदेव गुरुद्वारा की ओर से शुक्रवार को निकले नगर कीर्तन में श्रद्धा उमड़ी। बड़ी संख्या में धर्मावलम्बी फूल मालाओं से सजी पालकी बस में रखे श्रीगुरुग्रंथ साहिब के साथ 'ज्यों-ज्यों नामां हरगुण उचरे.. जैसे भजनों का गुणगान करते हुए चल रहे थे । सुखमणी सेवा सोसायटी एवं स्त्री सत्संग सभा की सदस्य साथ में चल रही थी।

मुख्य सेवादार हरदर्शन सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। खालसा वारियर्स ग्रुप ने अपने हैरतअंगेज करतबों से शौर्य और प्रतिभा का परिचय दिया। सचिव भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्णसिंह बेदी, बाबू नरेंदकुमार टैगोर सहित काफी जने इसमें शामिल थे।

बाबा नामदेव का प्रकाश उत्सव रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, इसमें भाई हरदीप सिंह जवंदीकला (लुधियाना) वाले संगत को निहाल करेंगे। आयोजन के लिए सेवादार जुटे हुए हैं और जोरदार तैयारियां चल रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.