उत्तराखंड के तीर्थ पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' लगातार विवादों में फंस रही है। फिल्म का टीजर जब से सामने आया है, इसपर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल में बीजेपी नेता ने उत्तराखंड में 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस शनिवार को उन्होंनें आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है।
बीजेपी की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखा कि सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है।
2013 में आई बाढ़ पर आधारित इस फिल्म की कहानी में सुशांत एक मुस्लिम का किरदार अदा कर रहे हैं वहीं सारा एक हिंदू यात्री के रोल में दिखाई दे रही हैं।
फिल्म में सुशांत और सारा के बीच पनपते प्यार को दिखाया गया। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। जहां ट्विटर पर इस फिल्म के टीजर को लेकर पॅाजिटिव रिएक्शन देखने को मिले वहीं इनपर नेगेटिव रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। बता दें कुछ लोग इस फिल्म की कहानी को धार्मिक रंग देना चाह रहे हैं।
गौरतलब है कि टीजर में सारा और सुशांत के बीच की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इसके वीजुअल्स बिल्कुल रियल घटना की तरह दिख रहे हैं। इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। जिसमें प्रकृति का क्रोध दिखाया गया है। टीजर को तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ स्टनिंग वीजुअल्स' इसके साथ ही इसकी रिलीजिंग डेट 7 दिसंबर भी इसके साथ लिखी गई है।





No comments:
Post a Comment