Breaking News
recent

खाटूश्यामजी : फेक न्यूज से बचने व निर्भिक होकर मतदान करने का लिया संकल्प

खाटूश्यामजी. राजस्थान जागो जनमत महाअभियान के तहत बुधवार को खाटूश्यामजी की आदर्श बाल भारती सीसै स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर 7 दिसंबर को महापर्व के रूप में मनाते हुए अनिवार्य रूप से मनाते हुए मतदान करने व करवाने और फेक न्यूज से बचने का संकल्प लिया।

 

ये हैं सीकर के झीगर छोटी की सरपंच किरण देवी, जानिए इन्होंने क्या कमाल कर दिखाया?, देखें Photos

 

कार्यक्रम में पत्रिका संवाददाता ने शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हमेशा सावधान रहने तथा निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान करने व औरो को प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने कहा कि साफ छवि, ईमानदार एवं जन हितैषी उम्मीद्वार को अपना मत देकर पत्रिका महाअभियान को सफल बनाए।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक गिरधारी लाल मीणा, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सैनी, प्रियंका मीणा, श्रवण सीमार, राजेन्द्र वर्मा, सौरभ पारीक सहित विद्यालय परिवार मौजूद था। कार्यक्रम के तहत तकरीबन 1100 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.