प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
परिजनों ने दिया पुलिस में परिवाद
सीकर. दांतारामगढ़ से आई एक प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों ने दांता के निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक के नहीं होने पर भी नर्स ने उपचार शुरू किया लेकिन सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में चिकित्सक मौके पर पहुंचे और प्रसूता की स्थिति गंभीर होने पर खुद की गाड़ी से लेकर प्रसूता को सीकर के एसके अस्पताल के लिए रवाना हो गए। एसके अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने प्रसूता के मृत होने की घोषणा की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखा गया। देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। अब प्रसूता का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। साथ ही परिजनों ने इलाज में लापरवाही के संबंध में दांता पुलिस को परिवाद दिया।
चिकित्सक ने लगाया इंजेक्शन
दांता के वार्ड २० निवासी रेशमा के जेठ नवाब ने बताया कि आठ माह की प्रसूता रेशमा को गुरुवार को उसने पेट में दर्द व बैचेनी की शिकायत हुई तो उसे लेकर सुबह साढ़े नौ बजे दांता के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद नर्स ने गलूकोज चढ़ा दिया और कहा कि डॉक्टर साहब आने वाले हैं। तब तक एक इंजेक्शन लाने को कहते हुए बोला कि मेडिकल पर जाकर बात करवा देना। मृतका के जेठ नवाब ने बताया कि वापस लौटा तो डॉक्टर आ गया था तथा उसने अपने यहां से एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके तुरन्त बाद रेशमा की तबीयत बिगड़ गई उसके ताने आने लगी गई।
यह रहा कारण
सीकर के चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि प्रसूता को ताण आती थी। लेकिन दांता के चिकित्सक ने प्रसूता की पुरानी केस हिस्ट्री के बारे में नहीं पूछा और उपचार शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यदि प्रसूता को सही समय पर सीकर भेज दिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
बीच राह में छोड़ गया चिकित्सक
मृतका के जेठ नवाब ने बताया कि तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने दूसरी गाड़ी को बुलाया लेकिन चिकित्सक खुद की गाड़ी से प्रसूता लेकर सीकर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान चिकित्सक ने सीकर जाते समय रास्ते से ही परिजन के मोबाइ से एम्बुलेंस संचालक को फोन किया। इसके बाद कदमा का बास में एक दूसरी एम्बुलेंस में प्रसूता को शिफ्ट किया और खुद वापस लौट गया।
पुलिस को दिया परिवाद
मृतका के परिजनों ने पुलिस को परिवाद देकर दांता के निजी अस्पताल के संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगा देने से रेशमा की मौत हो गई। इधर थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सुबह सीकर के एसके अस्पताल में करवाया जाएगा।
डेमो पिक्स





No comments:
Post a Comment