Breaking News
recent

शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका


सीकर में बद्री विहार के पास आज एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव शास्त्री नगर निवासी जितेन्द्र बोडीवाल का है, जो एक मिस्त्री है और उसकी बजाज रोड पर दुकान भी है। जितेन्द्र परसों शाम को बद्री विहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद से ही वह घर नहीं पहुंचा था। घरवालों ने उसकी पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज सुबह जैसे ही बद्री विहार के पास जितेन्द्र का शव मिला, वैसे ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जिसने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। मामला सूदखोरी से भी जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.