बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या को पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ 1 नवंबर को गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अब पूर्व विश्व सुंदरी की बर्थडे की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अभिषेक बच्चन और अराध्या के साथ पूल में मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो में ऐश्वर्या स्विमिंग कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं।
इस वजह से वायरल हो रही है फोटो
दरअसल एक्ट्रेस की लंबे समय बाद स्विमसूट की फोटो सामने आई है। इस वजह से यह फोटो काफी वायरल हो रही है। हालांकि यह तस्वीर कुछ साफ तो नहीं हैं लेकिन इतन जरुर कहा जा सकता है कि तस्वीर में अभिनेत्री ही हैं। फोटो में अभिषेक बच्चन येलो कलर की पैंट में बेटी अराध्या के संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चुपके से खीची गई फोटो है।
'गुलाब जामुन' में आएंगे एक साथ नजर
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। 8 साल के बाद फिल्म ‘गुलाब जामुन’ से बड़े परदे पर साथ वापसी करने जा रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या को आखिरी बार ‘फन्ने खां’ में देखा गया था। जबकि अभिषेक ‘मनमर्जियां’ में नजर आए थे।





No comments:
Post a Comment