Breaking News
recent

युनूस खान पर पायलट ने ली चुटकी..'यूपी वाला मामला यहां नहीं चलेगा'

चेचट /मोड़क स्टेशन. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में प्रदेश की जनता पांच साल से अराजकता की मार झेल रही है। प्रदेश में प्रतिमाह तेरह महिलाएं बलात्कार की शिकार हो रही हैं लेकिन अब इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। पायलट रविवार को यहां सीनियर स्कूल के खेल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में किसी स्टार प्रचारक या बड़़े नेता की यह पहली सभा थी। उन्होंने करीब बीस मिनट के भाषण में भाजपा की नीतियों, किसानों की समस्याओं पर ज्यादा फोकस किया। उन्होंने कहा कि किसान को उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिलने से प्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों ने हाड़ौती में आत्महत्या की। समर्थन मूल्य पर सरकार ने खरीद नहीं की। किसानों को रात में बिजली दी जा रही है। कतार में लगकर पुलिस के पहरे में खाद लेना पड़ रहा है।

दिन में बिजली देंगे

पायलट ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी और ताकली बांध के प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा देकर बांध का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने नोटबन्दी, जीएसटी, रसोई गैस की कीमतें बढऩे का भी अपने भाषण में जिक्र किया।

युनूस खान को प्रत्याशी बनाने पर ली चुटकी
टोंक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से यूनुस खान को प्रत्याशी बनाने पर पायलट ने चुटकी लेते हुए कहा भाजपा राजस्थान में उत्तरप्रदेश की तर्ज पर चुनाव लडऩा चाहती थी। इसी कारण प्रदेश के दूसरे नंबर के मंत्री का टिकट काट दिया लेकिन मेरे टोंक से उम्मीदवार बनने पर भाजपा ने युनूस को टोंक से टिकट दिया है लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा।

स्थानीय कमेटी ने किया स्वागत
पायलट का चेचट हाई स्कुल मैदान पर बने हेलीपेड पर स्वागत किया। हेलीपेड से मंच पर आते समय सड़क पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर उन्होंने अभिवादन किया। मंच पर पायलट को इक्कीस किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.