Breaking News
recent

नीतू हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

टोडाभीम. क्षेत्र के ग्राम मान्नौज के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत शिक्षिका नीतू गुर्जर की कार से टक्कर मारकर हत्या करने के विरोध में कस्बे के नवयुवकों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रविवार को कस्बे के युवाओं ने दीपक टोडाभीम के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य चौराहे से कैडल मार्च निकाला, जो कि विभिन्न मार्गों से होकर बस स्टैण्ड पर समाप्त हुआ।
हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया गया। कैंडल मार्च में अनिल, भवानी, मोंटू, पिंटू, जनक मौजूद रहे। (नि. सं.)

अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोपी जयपुर से पकड़ा
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
हिण्डौनसिटी ञ्च पत्रिका. ईदगाह कॉलोनी निवासी एक वृद्ध का अपहरण कर लाखों रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को जयपुर से धर दबोचा। आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली, कोटा, जयपुर समेत लगातार ठिकाने बदल रहा था।
थानाप्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास का निवासी भूरा उर्फ भूरसिंह मीणा है। जिसने कई सहयोगियों के साथ मिलकर वर्ष २०१६ में ईदगाह कॉलोनी निवासी यासीन खान (५५) का डेम्परोड बाजार से अपहरण किया। तथा उसकी पत्नी को फोन कर लाखों रुपए की फिरौती मांगी। मामले में वृद्ध की पत्नी रेहाना बानो ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने यासीन को तो पहले ही दस्तयाब कर लिया, लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे। वे दिल्ली, जयपुर, कोटा समेत कई ठिकाने बदल कर पुलिस को गच्चा दे रहे थे। रविवार को मुखबिर से आरोपी भूरा के जयपुर में होने की सूचना मिली। इस पर हैड़कांस्टेबल ओमीराय, मानसिंह व राकेश कुमार को शामिल कर स्पेशल टीम गठित की। टीम ने मुखबिर के बताए गए ठिकाने पर दबिश दे आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया।
(पत्रिका संवाददाता)

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.