पाली। यदि आपको घर बैठे ही मतदाता सूची में अपने नाम से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो निर्वाचन विभाग की वेबसाइट, मोबाइल एप और एसएमएस सुविधा आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। कोई भी मतदाता अपने वोटर आइडी क्रमांक या नाम से यह जानकारी प्राप्त कर सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को दी जा रही इस सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से मोबाइल नंबर 9680999899 पर VOTERJ के बाद स्पेस देकर अपना वोटर आइडी क्रमांक टाइप कर भेजना होगा। इस पर मतदाता को तत्काल ही उसके विधानसभा क्रमांक, विधानसभा का नाम, वोटर का नाम, उम्र, लिंग, रिलेटिव का नाम, भाग संख्या, मतदाता क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम और विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान की तिथि का मैसेज प्राप्त होगा।
राज इलेक्शन एप भी है उपयोगी
निर्वाचन विभाग की ओर से बनाया गया राज इलेक्शन एप भी मतदाता को उसकी पूरी डिटेल जानने में मददगार साबित हो रहा है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति इस एप के माध्यम से अपना वोटर आइडी क्रमांक डालकर मतदाता सूची व केंद्र से जुड़ी डिटेल प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास अपना वोटर आइडी भी नहीं तो वह अपने नाम से भी सर्च कर अपनी डिटेल जान सकता है। इस एप पर इलेक्शन शिड्यूल सहित अन्य उपयोगी जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा भी कई तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जवाली स्टेशन पर आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्री परेशान
इटन्दरा मेड़तियान। जवाली रेलवे स्टेशन पर आरक्षण (पीआरएस) सुविधा नहीं होने से यात्री परेशान है। उत्तमचन्द गांधी ने बताया कि जवाली स्टेशन मारवाड़ जंक्शन, रानी के बीच है। यहां आस-पास 50 गांव हैं। जिनका जुड़ाव जवाली स्टेशन से है। जिनकी आबादी डेढ़ लाख के करीब हैं। यहां के 70 प्रतिशत नागरिक कारोबार, रोजगार के लिए राज्य से बाहर रहते हैं। आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को 25 से 35 किलोमीटर की सडक़ यात्रा करके रानी, फालना, मारवाड़ जंक्शन व पाली जाना पड़ता है।





No comments:
Post a Comment