रेवदर. बदलाव के तमाम कयासों को उलटते हुए पार्टी ने रेवदर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक जगसीराम कोली को ही फिर मैदान में उतार दिया है। कोली लगातार चौथी बार भाजपा के प्रत्याशी होंगे। मौजूदा विधायक कोली अब तक तीन चुनाव जीत चुके हैं और चौथी बार फिर जनता के बीच में जा रहे हैं। जब से टिकटों की रसाकशी शुरू हुई थी, बताया जा रहा था कि रेवदर में भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। रविवार रात जारी हुई सूची में पार्टी ने कोली पर ही फिर दावं खेला। जमीनी पकड़ के कारण कोली पार्टी आलाकमान का भरोसा जीतने में सफल रहे। साल 2003, 2008 और 2013 में लगातार चुनाव जीते। लेकिन चेहरे बदलने की मांग को लेकर पार्टी का एक घड़ा इनका विरोध में उतरा। लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जैसे ही पहली लिस्ट नाम आया तो समर्थक बधाई देने उनके घर तक पहुंचे। कोली ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की भावना रखता हूं। सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। यदि कोई रूठा हुआ है तो उन्हें भी बातचीत कर मनाएंगे।
टिकट मिलते ही पहली बात
कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरूंगा
जगसीराम कोली, उम्र 51
शिक्षा: दसवीं
पार्टी ने चौथी बार टिकट देकर विश्वास किया है। यह कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत है। निश्चित रूप में पार्टी और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैंने अपने कार्यकाल में जनता की सेवा की भरपूर कोशिश की। कई विकास कार्य करवाए। कई काम रह गए वे दोबारा मौका मिला तो पूर्ण करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। जनता की सेवा ही मेरा ध्येय है।
पिछले चुनाव का गणित
जगसीराम कोली
भाजपा 78,818
लखमाराम कोली
कांग्रेस 46,574
जीत का अंतर : 32,244
जीत का आधार
- आमजन से जुड़ाव
-जाना-पहचाना चेहरा
- मिलनसार होना
- जातिगत आधार
-सरल स्वभाव
- युवा पर पकड़





No comments:
Post a Comment