Breaking News
recent

एेसा क्या हुआ कि युवक-युवती ने दे दी जान, पढि़ए पूरा समाचार

 

-

बालोतरा. पटाऊ गांव की सरहद में शनिवार रात्रि में एक प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका स्थिति देख शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
पचपदरा थाना क्षेत्र के पटाऊ गांव की सरहद में शनिवार में एक युवक-युवती के प्रेमी जोड़े ने जाळ के पेड़ से फंदा लगा ईहलीला समाप्त कर ली। युवक-युवती गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां पहुंचे। मोटरसाइकिल को जाळ के पेड़ के नीचे खड़ा दिया और फंदा लगा लटक गए। रविवार सुबह हाइवे से आने-जाने वालों लोगों ने शव लटकने की जानकारी पचपदरा पुलिस को दी। इस पर सुबह करीब 7 बजे थानाधिकारी नेमाराम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौका स्थिति का अवलोकन कर शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद शवों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद युवक की शिनाख्त जगदीश (21) पुत्र मिश्राराम निवासी किटनोद व युवती की शिनाख्त सूजा (18) पुत्री देवाराम निवासी किटनोद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों को सूचित किया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद शवों को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शवों को पचपदरा कस्बे के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। युवती के पिता की रिपोर्ट पर दोनों का मृग का मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

दोनों एक ही फंदे में लटके, मौत- युवक-युवती आपस दूर के रिश्ते में है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ऐसे में अंदेशा है कि रात में परिवार सदस्यों के सोने के बाद युवती घर से निकली और मोटरसाइकिल पर युवक के साथ यहां आई। इसके बाद इन्होंने युवती की चुन्नी से फंदा बना दोनों एक ही फंदे में झूल गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.