नर्इ दिल्ली। अगर आप इस फेस्टिव सीजन आॅनलाइन खरीदारी करने का प्लान बना रहे तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि इसी दौरान आॅनलाइन ठगी के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं। खास बात यह है इनमें से अधिक फ्राॅड आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ही नहीं बल्कि एटीएम के जरिए भी होते हैं। एेसे में आपके लिए जरूरी है कि आप भी आॅनलाइन खरीदारी में कुछ बातों को जरूर ध्यान रखें जो हम आपको आगे बताने जा रहे है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआर्इ ) ने भी अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एसबीआर्इ ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। यदि आप इन बातों को ध्यान नहीं रखते हैं तो आपका भी बैंक खाता खाली हो सकता है। तो अाइए जानते हैं कि अाॅनलाइन खरीदारी करते समय आपको किन बातों को ध्यान रखना चाहिए।
Be alert and cautious when conducting any electronic financial and banking transaction. Follow these practices and have a safe digital banking experience.#SBI #StateBankofIndia #ConsumerProtection pic.twitter.com/LXjPvDo09x
— state bank of india (@TheOfficialSBI) October 30, 2018
पब्लिक इंटरनेट के इस्तेमाल से न करें लेनदेन
एसबीआर्इ ने अपने अाधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ग्राहकों को अलर्ट करते हुए लिखा है कि ग्राहकों को पब्लिक डिवाइस, आेपन नेटवर्क आैर फ्री वार्इ-फार्इ जोन में आॅनलानइ ट्रांजैक्शन करने से बचना चाहिए। पब्लिक इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा बना रहता है।
फोन पर न दें ये खाते से जुड़ी ये जानकारियां
बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहकों को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को अपना आेटीपी (वन टाइम पासवर्ड), पिन नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का CVV नंबर आदि किसी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि अधिकतर फ्राॅड इसी तरह से किए जाते हैं। कर्इ फ्राॅड फोन काॅल पर लाेगो से कार्ड ब्लाॅक करने की चेतावनी देते हुए बैंक खाते से जुड़ी अहम जानकाारियां मांग ली जाती है। अधिकतर ठग यही तरीका अपना कर धोखा देते हैं। एेसे में आपके लिए जरूरी है कि इस तरह की धोखाधड़ी से सावधान रहें।
फोन में न सेव करें बैंक खाते की जानकारी
स्टेट बैंक ने ग्राहकों को इस बात के लिए भी आगाह किया है कि वो अपने खाते से संबंधित किसी महत्वपूर्ण जानकारी को अपने फोन में न सेव करें। बैंक ने साफ कहा है कि यदि अाप बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड आदि का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर फोन में रखने से जानकारी लीक होने का खतरा बना रहता है।
बैंक कभी नहीं मांगता अापकी संवेदनशील जानकारी
इसके साथ ही अापको अपना एटीएम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति के हाथों नहीं सौंपना चाहिए। इस तरह से आपके एटीएम कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इस बात का भी खतरा बना रहता है कि अापकी जानकारी के बिना ही आपके खाते से लेनदेन हो आैर आपको इसकी जानकारी तक न हो। एसबीआर्इ ने अपने ट्वीट में इस बात की भी जानकारी दी है कि बैंक अपने ग्राहकों से यूजर आर्इडी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी, आेटीपी आदि जैसे संवेदनशील जानकारी कभी नहीं मांगता है।





No comments:
Post a Comment