Breaking News
recent

रेलवे ब्रांड लोगो डिजाइन बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

जैसलमेर. रेलवे बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे को इंडियन रेलवे ब्रांड लोगो की डिजाइन बनाने के निर्देश दिए है। सभी रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ‘भारतीय रेलवे ब्रांड लोगो’ बेज डिजाइन करना है या जो वर्दी पहनते हो अथवा सप्ताह में एक दिन कार्यस्थल पर लोगो धारण करें। ‘भारतीय रेलवे ब्रांड लोगो’ के डिजायन के लिए आम जनता से प्रविष्टियां आमंत्रित करने के लिए एक सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रविष्टियां केवल ऑन लाइन प्रस्तुत की जा सकेगी। प्रविष्टियां केवल 25 नवंबर से 15 दिसम्बर केमध्य ही स्वीकार की जाएगी। प्रविष्टियां उत्तर पश्चिम रेलवे की वेबसाइट पर प्रस्तुत की जा सकती है। सभी प्रविष्टियों का निर्णय एक तीन सदस्यीय समिति की ओर से किया जाएगा एवं उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को उपयुक्त पुरस्कार दिया जाएगा। सभी दी गई प्रविष्टियां उत्तर पष्चिम रेलवे की सम्पत्ति होगी। इसका परिणाम माह जनवरी 2019 में केवल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

जिले के बाल कलाकारों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
जैसलमेर. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से 19 व 20 नवंबर को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जैसलमेर जिले के दो बाल कलाकारों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। गौरतलब है कि राउमावि डांगरी के छात्र सरवर खां ने एकल संगीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व सबीर खां ने वाद्ययंत्र में द्वितीय स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए। राज्य स्तरीय कला उत्सव में एकल संगीत गायन में राउमावि डांगरी के सरवर खां व राबाउमावि जैसलमेर की छात्रा किरण भाटी, एकल संगीत वाद्ययंत्र में रामावि जैसलमेर के धनाराम,राउमावि डांगरी के सबीर खां व सायर खां ने भाग लिया। इसी क्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता में रामावि जैसलमेर के कुलदीप जोशी व राबाउमावि की छात्रा पायल, पेंटिग प्रतियोगिता में रामावि कुम्हार पाड़ा जैसलमेर के छात्र देवीलाल व राबाउमावि जैसलमेर की छात्रा नेहा ने भाग लिया। छात्रों के वापस लौटने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण मीणा,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हुकमचंद, कार्यक्रम अधिकारी भोजराज वैष्णव,रेंवताराम तंवर ने दल प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, आरती मंगलिया व छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.