Breaking News
recent

महिला सहित दो पक्ष के पांच घायल

गंगापुरसिटी. सदर थाना क्षेत्र के बाढ़ कुनकटा गांव में सोमवार को मेड पर बाढ़ लगाने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़े में एक महिला सहित पांच जने घायल हो गए। झगड़े के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आई है। साथ ही सूचना पर सदर थाना प्रभारी कन्हैयालाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लहुलूहान हालत में सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।

 

पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बाढ़ लगाने की बात को लेकर दो भाइयों के परिवार में हुए झगड़े में एक पक्ष के महेश गुर्जर (30) पुत्र हीरालाल तथा गणेश गुर्जर (25) पुत्र रामप्रसाद एवं दूसरे पक्ष के विजय (40) पत्नी चिरंजी गुर्जर, गौरव (20) व कृष्णा (22) पुत्र चिरंजी घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते प्राथमिकी उपचार के बाद सामान्य चिकित्सालय से सभी को रैफर कर दिया गया।


टे्रक्टर को लगाई आग


झगड़े के दौरान एक ट्रेक्टर को भी आग लगा दी गई। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर ट्रेक्टर के टायरों में आग लग रही थी। पुलिस ने पानी डाल कर आग को बुझाया। इधर, झगड़े की सूचना मिलने पर घायलों के परिचित व ग्रामीणों की अस्पताल में भीड़ लग गई। देर शाम तक घटनाक्रम को लेकर प्राथमिकी प्रस्तुत नहीं की गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.