Breaking News
recent

भाजपा के इस नेता को अपना लकी चार्म मानती हैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे....

कोटा डिजिटल डेस्क. राजनीति में भी अंधविश्वास और टोटकों का बोलबाला है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना के केसीआर राव हो या यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ये सभी नेता किसी न किसी अंधविश्वास या टोटकों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस मामले में परे नहीं हैं। वे भी एक बार नहीं बल्कि चार बार ऐसा ही कुछ कर चुकी हैं।

kota news

दरअसल सीएम राजे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को अपना लकी चार्म मानती हैं। राजे ने 2003 से 2018 तक झालरापाटन सीट से 4 बार नामांकन दाखिल किए हैं और उनके नामांकन में हर बार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन जरूर पहुंचते हैं । मौजूदा चुनावों में भी उनका नामांकन दाखिल करने शाहनवाज ही आए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.