चूरू
भाजपा पार्टी में शेष तीन सीटों पर टिकटों को लेकर चर रही उठापटक रविवार देर शाम समाप्त हो गई। पार्टी ने सुजानगढ़ में विधायक खेमाराम को चौथी बार मौका दिया है। वहीं तारानगर में पार्टी ने नए चेहरे पर दाव खेला है। यहां पालिका वित्त समिति के अध्यक्ष राकेश जांगिड़ को मैदान में उतारा है। वहीं सरदारशहर में पूर्व प्रत्याशी अशोक पींचा पर फिर से भरोसा करते हुए पार्टी ने मौका दिया है। टिकटों की घोषणा होते ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया और उनका पूल मालाओं से स्वागत किया। तीनों से सीटों को लेकर करीब एक सप्ताह से उठापटक चल रही थी
आज तक होंगे नामांकन
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जाएगी। वहीं सोमवार को जिले के कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नामांकन लेने की तिथि समाप्त हो जाएगी। 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 नवंबर तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
तारानगर: युवा चेहरे पर विश्वास: राकेश जांगिड़, उम्र39 शिक्षा: बीए पास,
ता रानगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे। यहां नहरी तंत्र को विकसित करने अलावा युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बिजली, पानी, सड़क तंत्र को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा।
प्रत्याशी का 'आधार'
आमदनी: खेती
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज पर 29300 से अधिक फॉलोवर्स, ट्विटर पर भी जुड़े हैं फॉलोवर
पहचान: चौथी बार पार्षद चुने गए। वाईस चैयरमैन भी रह चुके हैं।
अनुभव: करीब 15 साल का राजनीतिक अनुभव
15 साल सक्रियता: मां पार्षद रही है। इसके अलावा छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का सहयोग काफी रहा है। इस कारण क्षेत्र में कराए विकास के कारण इनकी पहचान बनी।
सुजानगढ़: खेमाराम पर फिर खेला दाव
सु जानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल ने बताया कि पार्टी ने उन पर जिस भावना से विश्वास जताया है उसको कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पूरा करेंगे। साथ ही आने वाले सयम में उपखंड मुख्यालय पर सरकारी बालिका कॉलेज, कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज, सुजला जिला बनाने, सरकारी अस्पताल के अपग्रेडेशन करवाने सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण का शेष काम करवाएंगे।
पार्टी की उम्मीदों को फिर पूरा करेंगे
खेमाराम मेघवाल, उम्र 53
शिक्षा: स्नातक द्वितीय वर्ष
प्रत्याशी का 'आधार'
आमदनी: खेती व व्यापार, पेंशन व वेतन
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज पर कम सक्रिय रहते हैं इसलिए ९८० फॉलोवर हैं
पहचान: पार्षद से विधायक व मंत्री के रूप में पचान
अनुभव: करीब 30 साल का राजनीतिक अनुभव
२५ साल सक्रियता: सुजानगढ़ में राजनीति में वे १९८५ से सक्रिय हैं। दो बार विधायक चुने जा चुके और एक बार राज्य मंत्री भी रह चुके हैं, चौथी बार विधायक का चुनान लडऩे के लिए पार्टी ने मौका दिया है।
टिकट मिलते ही पहली बात
समर्थकों के साथ पार्टी के विश्वास पर खरा उतरुंगा
अशोक पींचा, उम्र 58
शिक्षा: बीकॉम
सर दारशहर में भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की उम्मीद को पूरा करूंगा। इसके बाद शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को १०० बेड का बनवाएंगे, बालिका महाविद्यालय खुलवाएंगे। इसके अलावा शहर में बरसाती पानी निकासी की समस्या का प्रमुखता से समाधान करवाया जाएगा। सड़कों से अछूते गांवों को जोडऩे का काम करेंगे।
प्रत्याशी का 'आधार'
आमदनी : मेडिकल स्टोर, बेटे की कम्पनी
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज पर कम सक्रिय रहते हैं जिसकी वजह से ४९७२ फॉलोवर्स हैं, ट्विटर पर भी सक्रिय हैं।
पहचान: आरएसएस से लम्बे समय से जुड़े रहे हैं,एक बार विधायक रहे
अनुभव: करीब २५ साल का राजनीतिक अनुभव है
20 साल से सक्रियता: राजनीति में करीब 20 साल से सक्रिय हैं। २००८ में चुनाव लड़े और विधायक भी बने थे। इसके बाद 2013 में पार्टी ने उन्हे मौका दिया लेकिन हार गए। इस बार उन्हे चौथीबार पार्टी ने मौका दिया। स्वच्छ व साफ छवि है। इनकी पत्नी सुषमा पींचा पालिका चेयरमैन हैं।





No comments:
Post a Comment