Breaking News
recent

पाइप लाइन लीकेज, मकानों के नींव में पानी गया

पुरानी आबादी वार्ड नंबर 12 का मामला

 

श्रीगंगानगर. शहर की पुरानी आबादी में श्रीकरणपुर रोड पर स्थित वार्ड नंबर 12 की गली नंबर तीन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की चार इंच की एक पाइप लाइन लीकेज हो गई। इस कारण पांच-छह लोगों के मकानों की नींव में पानी चला गया और दीवारों में दरारें आ गई। घटना गुरुवार सुबह की है। पार्षद ने फीटरमैन सागरमल को सूचना दी। मौके पर जब तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी आए तब तक नींव में काफी पानी जा चुका था। पाइप लाइन सीसी रोड के नीचे से जा रही है। विभाग की टीम ने शाम चार बजे तक कड़़ी मशक्कत के बाद पाइप लाइन दुरुस्त की। इस कारण क्षेत्र में पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई।
पार्षद सतपाल राव ने बताया कि मंगलवार को भी पाइप लाइन टूट गई थी। इस कारण पहले भी मकानों की नींव में पानी चला गया था। इसके बाद विभाग ने पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया था। लेकिन गुरुवार को जहां पर पहले पाइप लाइन लीकेज हुई थी वहीं पर फिर पाइप लाइन लीकेज हो गई। विभागीय कार्मिक समय पर नहीं पहुंच पाए और पीछे से पानी सप्लाई भी बंद नहीं की गई। इस कारण वार्ड नंबर 12 गली नंबर तीन के ओमप्रकाश, प्रेम कुमार, ओमप्रकाश, राजेंद्र कुमार व मुंशी राम आदि के मकानों की नींव आदि में पानी चले जाने पर काफी नुकसान हुआ है।

कम पानी की आपूर्ति--

वहीं शहर में कुछ दिनों से पानी सप्लाई को लेकर लोगों को दिक्कतें आ रही है। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई कम हो रही है। इस कारण लोगों को पानी को लेकर खासी दिक्कत आ रही है। साथ ही पानी की आपूर्ति का समय भी निर्धारित टाइम के अनुसार पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली सप्लाई को लेकर दिक्कतें आ रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.