गुरु महाराज को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
श्रीमाधोपुर. कस्बे के रघुनाथ मंदिर में रविवार को त्रिवेणी धाम के संत शिरोमणि पद्मश्री बाबा नारायणदासजी महाराज के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें भक्तो ने अपने गुरू महाराज का श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एडवोकेट बाबूलाल शर्मा ने बताया कि बावड़ी आश्रम के श्रीमहन्त महामण्डलेश्वर ओंमकारदास महाराज के सानिध्य में शाम चार बजे हुई श्रद्धांजलि सभा में श्रीसीताराम सत्संग मण्डल व श्रीनारायाण सत्संग मण्डल द्वारा रामधुनी के बाद गुरुमहाराज की आरती कर श्रद्धांजलि दी। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठन व महाराज से जुड़े कस्बे के नागरिकों ने महाराज के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गुरू देव को नमन किया।
इस अवसर पर युवा शक्ति, विहिप, बजरंगदल, श्रीश्याम सेवा समिति, श्रीराम जन्मोत्सव समिति, अलायंस क्लब, पंजाबी समाज, अग्रवाल समाज, खण्डेलवाल समाज, सैनी समाज समेत महाराजश्री के भक्तगण मौजूद रहे।
अजीतगढ़. त्रिवेणी धाम के संत बाबा नारायणदास महाराज के देवलोक गमन के बाद पूरे क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का दौर चल रहा है। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम सिपुर में रविवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के अलावा कई साधु संत महात्मा थे।
श्रद्धालुओं ने महाराज को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू तक आ गए। वहीं कस्बे के रघुनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालुओं ने नारायण दास महाराज की
फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment