Breaking News
recent

पत्थरों से कुचल युवक की हत्या

 

झालावाड़.मंडावर कस्बे के निकट शुक्रवार शाम अज्ञात लोगों ने युवक की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
मंडावर थानाधिकारी मुरलीधर नागर ने बताया कि पिपलिया सरद निवासी युवक लखन गुर्जर (23) पुत्र बजरंगलाल की अज्ञात लोगों ने गोरधनपुरा रोड पर सड़क के किनारे हत्या कर दी। इसका पता तब चला जब ग्रामीण वहां से निकल रहे थे। इस दौरान पत्थर की दीवार में पैर नजर आए। इससे आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, पिपलिया सरद के ग्रामीणों ने युवक की पहचान लखन गुर्जर के रुप में की और परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक की लाश को लेकर एसआरजी चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

हत्याकर चुन दिए थे पत्थर-
युवक की हत्या करके आरोपियों ने उसके शव पर पत्थर चुन दिए थे। युवक के चेहरे पर बड़े-बड़े पत्थरों से वार किया। इससे पूरा चेहरा कुचल गया था।
दो बार पहले भी हो चुका हमला-
युवक के पिता बजरंग लाल गुर्जर ने बताया कि लखन पर दो बार पहले भी गांव के ही लोगों ने हमला किया था। एक बार शादी में और दूसरी बार कालीसिंध नदी के यहां हमला किया। एक साल से पीछा कर रहे थे। अभी किसने मारा है इसका तो पता नहीं चला। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पूछताछ की जा रही है, अभी अनुसंधान चल रहा है।
शाम को निकला था गैस एजेंसी से-
झालरापाटन स्थित दुर्गादेवी एचपी गैस एजेंसी पर तीनों भाई काम करते हंै। एजेंसी से बड़े भाई ने फोन किया था, इसलिए लखन शाम को गांव आ रहा था। करीब 5.30 बजे गांव के लिए गैस एजेंसी से रवाना हुआ। उसने मंडावर या कहीं से सब्जी ली, उसके पास से गोभी, टमाटर, हरीमिर्च, धनिया आदि थैली में पड़े हुए मिले। वह फाइनल में पढ़ता था।
परिजनों को बुरा हाल-
युवक की हत्या के बाद बड़े भाई जसवंत, सुरेन्द्र व बहन व मां तथा पिता बजरंगलाल गुर्जर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। युवक की हत्या का जैसे ही क्षेत्र में पता चला सनसनी फैल गई।

शीघ्र पकड़ लेंगे-
हां मंडावर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हुई है। इसमें पुलिस की टीमें मुलजिम की तलाशी में लगी हुई है,शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
आनंद शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक,झालावाड़।

बाइक की टक्क्र से वृद्ध की मौत
मनोहारथाना. बारां मार्ग पर शनिवार को पैदल खेत पर जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध की बाइक की टक्कर से मृत्यु हो गई।
द्वितीय थाना प्रभारी घनश्याम ने बताया कि मृतक जावर थाना क्षेत्र का गजवाड़ी निवासी बद्री लाल (70) पुत्र धन्ना लाल लोधा है। उसके पुत्र लक्ष्मी नारायण की ओर से प्राप्त रिपोर्ट में बताया कि पिता खेत पर जा रहे थे, रास्ते में बाइक सवार तेज गति से आया और उसकी टक्कर से वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों द्वारा मनोहारथाना
सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.