नाथद्वारा. डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी राजसमंद के तत्वावधान में दिव्यांगों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहर के गोवर्धन राउमावि में शुक्रवार को शुरू हुई।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लक्ष्मीलाल माली, अजय गुर्जर, गीता शर्मा, कृष्णकांत गुर्जर, डिसेबल सोसायटी के अध्यक्ष भरत कुमावत एवं राकेश वर्मा थे। अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला बूंदी व अजमेर के बीच खेला गया। इसमें अजमेर ने पहले खेलते हुए १४२ रन बनाए। इसके जवाब में बूंदी ने निर्धारित ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसके बाद अगले दौर में मेजबान राजसमंद के साथ खेलते हुए राजसमंद द्वारा दिए गए ८० रन के लक्ष्य को महज ३ विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस प्रतियोगिता में चयन किए जाने वाले खिलाडिय़ों को राज्य की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। समापन रविवार को होगा।
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी शुरू
उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेंसी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मनीष जैन, राजेन्द्र एस. जैन, अशोक गहलोत के आतिथ्य में एवं समन्वयक डॉ. राघवेन्द्रसिंह भदोरिया की अध्यक्षता में शुरू हुई। प्रदर्शनी में प्रदेश के 10 से 17 साल के लगभग 200 छात्र-छात्राएं अपने शोध परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण कर रहे हैं। इन परियोजनाओं का मुल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। श्रेष्ठ परियोजनाओं के विद्यार्थियों को भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा निर्धारित मुख्य थीम साइंस, टेक्नोलॉजी एण्ड इंनोवेशन फोर क्लीन, ग्रीन एण्ड हेल्दी नेशन पर आधारित है। प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल में डॉ. सतीश कुमार शर्मा, डॉ. कमल किशोर यादव, डॉ. अमित डेमन, डॉ. हरीश, डॉ. प्राची भटनागर, डॉ. सृष्टि भार्गव, डॉ. अवध किशोर, डॉ. प्रवीण सोनी शामिल हैं। इस दौरान पर्यवेक्षक डॉ. सुनील दुबे, सदस्य नेशनल एकेडमिक कमेटी, नई दिल्ली भी उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment