Breaking News
recent

तो क्या पोकरण में भी हो सकता है अमृतसर जैसा रेल हादसा? रेलवे ट्रेक पर ऐसी हरकत ले सकती है जान,जानिए पूरी खबर

पोकरण. दीपावली के त्यौहार के बाद पर्यटकों की बम्पर आवक, रेलवे फाटक पर रेल आने का समय और बंद फाटक के कारण पर्यटकों के वाहनों की लम्बी कतारें, इस बीच तेज गति से रेल आती है और निकल जाती है, रेल निकलते ही पर्यटक पहुंच जाते है रेल पटरियों और शुरू होता है सैल्फी व फोटो लेने का दौर...! ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला रविवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर गोमट रेलवे फाटक निर्माणाधीन पुलिए के पास जोधपुर-जैसलमेर ब्रोडगेज रेलवे ट्रेक पर। यहां से लीलण एक्सप्रेस के निकलने का समय होने के कारण रेलवे फाटक बंद थी। इन दिनों चल रही पर्यटक सीजन के कारण पर्यटकों की रेलमपेल लगी हुई है। गुजरात व पश्चिमी बंगाल के पर्यटकों के वाहनों की लम्बी कतारें रेलवे फाटक के दोनों तरफ लग गई थी। इसी दौरान जैसलमेर की तरफ से आई लीलण एक्सप्रेस जैसे ही तेज गति से जोधपुर की तरफ निकल गई, तो कुछ युवक व युवतियां रेलवे पटरियों की तरफ बढ़े और सैल्फियां व फोटो लेना शुरू कर दिया।
बस, मिलना चाहिए मौका
युवाओं में रेल पटरियों पर सेल्फी लेने का इन दिनों क्रेज चल रहा है। रविवार को दोपहर 12 बजे गोमट रेलवे फाटक पर दो से तीन किमी तक वाहनोंं का जाम लगा हुआ था। लीलण एक्सप्रेस के निकलने के बाद जाम में फंसे वाहनों से युवक-युवतियां नीचे उतरे और रेलवे पटरियों पर पहुंच गए। इस दौरान यहां गेट पूरा भी नहीं खुला था, लेकिन युवक-युवतियों ने बिना अपनी जान की परवाह किए रेल पटरियों पर लेटकर, बैठकर अलग-अलग अंदाज से सैल्फियों व फोटो का दौर शुरू कर दिया। ऐसे में यदि कोई रेल आ जाती है, तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।
हो न जाए अमृतसर जैसा हादसा
गत अक्टूबर माह में दशहरे के मौके पर पंजाब के अमृतसर में रेलवे पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। इस दौरान यहां पहुंची रेल की चपेट में आने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पोकरण से जैसलमेर व पोकरण से जोधपुर जाने वाले रेल मार्ग पर भी आए दिन सेल्फी लेते युवा नजर आते है, लेकिन इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे यहां भी अमृतसर जैसे रेल हादसे की आशंका बनी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.