खण्डार. कस्बे में दिन में कई बार जाम लगने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बनवारी सोनी, बाल मुकुन्द सोनी, रामहरि आदि ने बताया कि कस्बे में यातायात की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। कस्बे में आने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वाहन चालक अपने वाहनों को कस्बे में कहीं पर रख कर घण्टों तक गायब हो जाते है। इससे कस्बे में शुक्ला तिराहे, नायपुर रोड, बालेर रोड पर जाम लगता है।
Video: सवाईमाधोपुर शहर में जाम में स्कूटी वाले की बची जान देखे पुरा वीडियो
त्योहार पर पुलिस भी नहीं दे रही ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली को देखते हुए पुलिस को भी यातायात व्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए, लेकिन पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जाम हुआ आम, राहगीर परेशान
बौंली. कस्बे के ग्राम पंचायत तिराहे पर अतिक्रमण के चलते दिन में कई बार जाम लगना आम बात हो गई है। इससे कई बार विवाद की नौबत भी हो जाती है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आमजन परेशान है। ग्राम पंचायत चौराहे पर ग्राम पंचायत कार्यालय सहित पटवारी भवन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पोस्ट ऑफिस होने से दिनभर राहगीरों की चहल पहल रहती है। वहीं मुख्य सड़क होने से वाहनों के आने जाने से लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- दीपावली की भीड़ अधिक होने से ग्रामीण अपने वाहनों को लेकर आते है और बाजार में दुकानों के सामने खड़ा कर देते हंै। इससे बार बार जाम लगता है। दीपावली के बाद जाम जैसी समस्या नहीं होगी।
रूकमणी देवी, सरपंच, खण्डार
- पुलिस ने पचास वाहनों के चालान किए है। दीपावली के कारण लोग निजी वाहन ज्यादा लाते हैं। इससे समस्या हो रही है। पार्किंग चालू हो जाए तो समस्या नहीं होगी।
रोहित चावला, थानाधिकारी खण्डार





No comments:
Post a Comment