Breaking News
recent

प्रिंसिपल के बेटे को चोर समझ पकड़ा, बाइक चोरी करने के प्रयास के लगे आरोप

सीकर. प्रिंसिपल के बेटे को सोमवार को कलक्ट्रेट में खड़ी दूसरे की बाइक पर बैठना महंगा पड़ गया। कार्मिकों ने उसे बाइक चोरी करने के प्रयास के आरोप में मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस पकड़ कर कल्याण सर्किल चौकी ले गई। यहां प्रिंसिपल के आने और माजरा समझ पाने के बाद उसे वापस छोड़ दिया गया।

 

VIDEO : बेटों ने मुंडन करवा लिया, अर्थी सज गई...ले जाने से पहले पिता जिंदा हुआ और फिर यह बोला

 


जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अंदर अधिकारी के चैंबर में चले गए और उनका लडक़ा अपनी बाइक के बजाय वहां किसी दूसरे कर्मचारी की बाइक पर बैठ गया। युवक के हाथ में चाबी भी थी। दूसरे की बाइक पर युवक के बैठे रहने के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे थे। जिनसे वह भी अंजान था।

 

इधर, अपनी बाइक पर दूसरे युवक को बैठा देख कलक्ट्रेट के कार्मिक ने सोचा कि वह उसकी बाइक को चुराने का प्रयास कर रहा है। वह अपने बाकी साथी कर्मचारियों को लेकर बाइक के पास पहुंचा और युवक को दबोच लिया। इसकी सूचना और शिकायत पुलिस को देने पर युवक को वह चौकी ले गई। इसके बाद प्रिंसिपल को घटनाक्रम का पता चला तो वे भी चौकी पहुंचे।

 

यहां युवक के सच्चाई बताने और प्रिंसिपल से पूछताछ में सामने आया है कि वह गलती से दूसरे की बाइक पर बैठ गया था। हकीकत पता लगने के बाद शिकायत कर्ताओं ने भी मामला वापस ले लिया और किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने युवक को दूसरों की बाइक पर बिना पूछे नहीं बैठने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।


बाइक चोरी कर ले जाने की सूचना पर प्रिंसिपल के बेटे को चौकी में लाकर पूछताछ की थी। मामला गलत फहमी का निकला तो कार्रवाई नहीं चाहने पर युवक को वापस घर भेज दिया गया।
धनेश कुमार, हैड कांस्टेबल, कल्याण सर्किल चौकी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.