Breaking News
recent

योग संग छाए मस्ती के रंग



चित्तौडग़ढ़. सुबह के खुशनुमा पलों को जीने के लिए अंदाज अलग थे पर उल्लास के रंग अवश्य थे। कोई योग कर रहा था तो कोई अपने ही अंदाज में शरीर की कसरत कर रहा था। ये नजारा रविवार सुबह शहर के नेहरू उद्यान में राजस्थान पत्रिका के हमराह आयोजन में दिखा। लोककला, संस्कृति, सेहत टिप्स, हास्य योग, खेलकूद, मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। शहर के लोगों के लिए सण्डे को फन डे में तब्दील करने के लक्ष्य से शुरू इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होने में रूचि दिखाई। वरिष्ठ नागरिकों ने योग करके स्वयं को सेहतमंद रखने के लिए जागरूकता दिखाई तो कुछ युवा भी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सुबह का कुछ समय स्वयं को सेहतमंद व तनावमुक्त बनाने के लिए बीताते दिखे। आयोजन में भारत विकास परिषद के दिनेश खत्री,इन्द्रजीतसिंह अरोड़ा, पार्षद सुधीर जैन, भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक आदि ने हिस्सा लिया।
फेक न्यूज के प्रति जागरूक रहने का संकल्प
हमराह आयोजन में राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक की ओर से फेक न्यूज के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान शुद्ध के लिए युुद्ध की भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि चुनावों के समय या अन्य दिनों में कई तरह की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर आ सकती है तो उसके बारे में चर्चा करने या आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर ले। लोगों को राजनीतिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई गई।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.