Breaking News
recent

युवा होनहार-लोकतंत्र मजबूत बनाना जिम्मेदारी हमारी

भीलवाड़ा।

सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए युवाओं में गजब का उत्साह है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने कहा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी है। हम भी इस महायज्ञ में आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इसी संकल्प के साथ मंगलवार को कंचनदेवी गल्र्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम चरण में राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के 'शुद्ध का युद्ध' अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया कि चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज चल रही है।

 

इससे भ्रामक स्थितियां पैदा हो जाती हैं। एेसे में इस तरह की न्यूज को आगे भेजने से पहले इनकी जांच करें। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के नुकसान बताए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक नवीन भदादा, प्रिंसिपल डॉ. रजनीश शर्मा आदि उपस्थित थे।राजस्थान पत्रिका की ओर से मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागो जनमत रथ भी चलाया जा रहा है। इसी के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल रामस्वरूप जोशी ने मतदान की शपथ दिलाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.