Breaking News
recent

एमआरआई टीम ने किया निरीक्षण : मेमोग्राफी सुविधा नहीं, स्टाफ की कमी

पाली. पाली मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सैकंड इयर बैंच की तैयारियों, व्यवस्थाओं व मान्यता के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) का तीन सदस्यीय दल बुधवार को पाली पहुंचा। दल ने मेडिकल कॉलेज व बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों को दूर करने का सुझाव दिया और बैंच शुरू होने के पहले पूरी जानकारी ली। पाली मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फस्र्ट इयर क्लास चल रही है। एमसीआइ सैकंड इयर के पहले पूरी व्यवस्थाओं को देखना चाहती हैं। इसके लिए टीम ने जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल, लाइब्रेरी, हॉस्टल, डाक्टरों के निवास देखे। स्टॉफ की पूरी जानकारी ली।


उपकरणों की जांच की
टीम के डॉ. रविंद्र नाथ, डॉ. तमिल अरामी व डॉ. अरुण कुमार ने बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. एडी राव से हर विभाग के स्टाफ, मशीनों, बैड, ट्रोमा, लैब, ओपीडी, ब्लड बैंक की जानकारी ली और कमियों के बारे में पूछा। इस दौरान सामने आया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है, एमआरआई व मेमोग्राफी की सुविधा नहीं है। इसके अलावा टीम ने विभागों में मौजूद फैकल्टी की हेड काउंटिंग से लेकर पैथालॉजी, ऑपरेशन थिएटर, छात्रावास व उपकरणों की चैकिंग की। एमसीआइ की टीम इसकी रिपोर्ट दिल्ली जाकर सौंपेगी। इसके बाद सैकंड इयर क्लास शुरू होने का निर्णय होगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी अग्रवाल ने बताया टीम ने कॉलेज की सुविधाओं और सरकारी अस्पताल के मरीजों की जानकारी ली है। टीम गुरुवार को भी निरीक्षण करेगी।

 

लग्जरी कार चोरी, नामजद मामला कराया दर्ज
पाली. सदर थाने में एक व्यक्ति ने लग्जरी कार चोरी होने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पुनायता क्षेत्र निवासी अशोक पुत्र नेकाराम घांची ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि नौ दिसम्बर की रात को वह पणिहारी चौराहे पर एक होटल पर खाना खाने गया था। इस दौरान मौका देख वहां खड़ी उसकी कार को विक्रम चारण व मणीराज चारण ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच
शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.