Breaking News
recent

ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में चुनाव पर भी हुई चर्चा

पोकरण. पंचायत समिति सांकड़ा सभागार में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीणा की अध्यक्षता में पंचायत प्रसार अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायतीराज विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मु य कार्यकारी अधिकारी मीणा ने विकास अधिकारी नारायण सुथार से पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों व उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा पूर्व में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर श्रमिकों के भुगतान की कार्रवाई भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को पूरा कर उसके पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कर लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने गांवों में स्वच्छता, शौचालयों आदि के निर्माण की जानकारी ली तथा संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही व लापरवाही बरतने पर कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव को लेकर की चर्चा
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सात दिस बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा तथा दो दिन पूर्व चुनाव पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएगी। चुनाव एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसमें प्रत्येक कार्मिक को अपनी जि मेवारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ लिपिकों, रोजगार सहायकों, पंचायत सहायकों सहित कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपने मु यालयों पर रहने, बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के मु यालय परित्याग नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से पूर्व ग्राम विकास अधिकारियों से अपनी-अपनी पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर मतदान पार्टियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं हो, इसके लिए मतदान केन्द्र पर लाइट, पानी, विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए केन्द्र पर रै प का निर्माण करवाने, मतदान केन्द्रों पर बिजली नहीं होने अथवा बिजली बंद हो जाने की स्थिति में पेट्रोमैक्स गैस की व्यवस्था करने, टांकों में दो दिन पूर्व ही पानी भरवाने, निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशित नारों का लेखन करने के भी निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.