Breaking News
recent

सच होगा आपके डायमंड खरीदने का सपना,बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली। ज्यादातर लोगों के लिए डायमंड खरीदना सपने जैसा होता है। लोग ऐसा मानते हैं कि डायमंड इतना महंगा है कि इसे सिर्फ अमीर लोग ही खरीद सकते हैं। शायद इसलिए ही आम आदमी डायमंड खरीदने के बारे में सोचता भी नहीं है। लेकिन अब आम आदमी की पहुंच भी डायमंड तक होने वाली है। आम आदमी अब हर महीने सिर्फ 900 रुपए के इन्वेस्टमेंट से बेहतर क्वालिटी का डायमंड खरीद सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह से आप 30 सेंट के डायमंड के मालिक बन सकते हैं।

900 रुपए से करें डायमंड खरीदने की शुरूआत

डायमंड sip स्कीम के तहत हर महीने सिर्फ 900 रुपए के इन्वेस्टमेंट के जरिए 30 सेंट के डायमंड को खरीदा जा सकता है। खरीदार को ICEX के ब्रोकर के पास अपना एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होगा। इसके बाद ब्रोकर के पास कुछ पैसे जमा कराने होंगे। साथ ही यह बताना होगा कि ब्रोकर हर महीने की कौन सी तारीख को डायमंड (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में) खरीदेगा।

1 कैरेट भी डायमंड खरीदने का भी है मौका

ICEX तीन अलग-अलग साइज़ के डायमंड की ट्रेडिंग शुरू कर रहा है। जिनमें 30 सेंट, 50 सेंट और 100 सेंट (यानी एक कैरेट) के आकार वाले डायमंड शामिल हैं। इस समय बाजार में डायमंड की कीमत 27,000 रुपए है। इस लिहाज से एक सेंटी की कीमत करीब 900 रुपए होगी। यानी 900 रुपए 30 महीनों तक निवेश करने के बाद 30 सेंट का हीरा आपका हो जाएगा। इसके लिए आपको एक बार में बड़ी रकम नहीं देनी होगी, वहीं 900 रुपए की किस्त भी आपके लिए बेहद आसान होगी। हालांकि, एक बात पर ध्‍यान देना जरूरी है कि आईसीईएक्स में हीरे की कीमत के आधार पर हर महीने एसआईपी की रकम कुछ कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन, हीरे को फिजिकल फॉर्म में तभी बदलवा सकते हैं, जब डीमैट अकाउंट में इसका वजन 30 सेंट तक हो जाएगा। आईसीईएक्स के जरिए खरीदने जाने वाले हीरे की प्योरिटी और क्वालिटी कस सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

कभी भी बेचा और ख़रीदा जा सकता है डायमंड

अगर निवेश के कुछ महीनों बाद आप एसआईपी की रकम नहीं दे पा रहे हैं तो उस समय तक जितने वजन का डायमंड खरीद चुके हैं, वह आपके डीमैट अकाउंट में बना रहेगा। यानी आगे कभी भी उसके लिए दोबारा खरीददारी शुरू कर सकते हैं। एक और सुविधा है कि एसआईपी की अवधि के दौरान जब भी चाहें अपने अकाउंट में जमा डायमंड को आईसीईएक्स पर ही बेच भी सकते हैं। उस दौरान मार्केट प्राइस के हिसाब से आपको उसकी कीमत मिल जाएगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.