Breaking News
recent

लम्बे समय से अटका पड़ा है पैदल पुल का कार्य

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत पैदल पुल का कार्य धीमी गति से होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर पैदल पुल की स्वीकृति होने के साथ ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कछुआ चाल से हो रहा है। पुल के लिए दोनों ओर पोल खड़े किए जा चुके हैं, लेकिन आगे का कार्य लम्बे समय से अटका हुआ है। गौरतलब है कि कस्बे के रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की बड़ी समस्या है। यहां चौथमाता का मंदिर होने से यात्रीभार अधिक रहता है। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों तथा स्थानीय लोगों ने पैदल पुल का कार्य जल्द पूरा करने की रेलवे से मांग की है। यात्रियों ने पुल को जल्द बनाने की मांग की है।


डामरीकृत सड़क का इंतजार
पीपलवाड़ा. ग्राम पंचायत निमोद गांव गुड़ला नदी, कराड़ी, राठौद को जोडऩे वाली सात किलोमीटर डामरीकृत सड़क का ग्रामीणों को सालों से इंतजार है। ग्रामीण पंचायत के काम करवाने के लिए बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर जाने वाला एकमात्र रास्ते से आवागमन के साधनों का आनाजाना रहता है। बरसात में कच्चा रास्ता जगह-जगह से कट जाता है। इस रास्ते पर आज तक ग्रेवल भी नहीं करवाया गया है। इससे ग्रामीण ग्रामसभा, पंचायत सम्बन्धित योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। बरसात में पीपलवाड़ा पंचायत, बागडोली पंचायत से होकर 15 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.