Breaking News
recent

टिकट कटने पर हुड़दंग के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बीकानेर. जस्सूसर गेट के बाहर रविवार रात कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत की टिकट काटने से नाराज समर्थकों के आक्रोश प्रदर्शन और हुडदंग मचाने के मामले में पुलिस ने २२ जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नया शहर थाने में दर्ज इस मामले में २०० से अधिक अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने माली समाज की ओर से आक्रोश प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी कर सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और आम रास्ता बाधित करने के आरोप लगाए है। सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि प्रकरण में श्याम गहलोत, अभिषेक गहलोत, ललित गहलोत, भागी गहलोत, रामदेव माली, अशोक माली, राजकुमार सांखला, अंकित माली, प्रदीप गहलोत, दिनेश चौहान, राहुल, अभिजीत, टिकु भाटी, दामोदर पुरोहित, महावीर गहलोत, अमित माली, भंवर कुकणा, अभिषेक, मनोज, जुगल, पवन मेघवाल, सद्दाम पंजाबगिर तथा २००-३०० अन्य आरोपित है।

 

ये लगाए आरोप
पुलिस ने एफआइआर में लिखा है कि यशपाल गहलोत की विधानसभा पूर्व से टिकट कटने पर माली समाज के लोग जस्सूसर गेट के बाहर एकत्रित हो गए। लोगों ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब आक्रोशित लोगों ने कानून व्यवस्था में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर फेंके। बीछवाल थाने की गाड़ी का कांच तोड़ दिया। जस्सूसर गेट के बाहर लगी ट्रेफिक पॉइंट की गुमटियों को तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने देर रात पवन और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.