बीकानेर. स्कूली विद्यार्थियों को साहित्य से जोडऩे के लिए बीकानेर में अनूठा प्रयास होने जा रहा है। देश में पहली बार चिल्ड्रन लिट्रेचर फेस्टिवल होगा और इसका आयोजन बीकानेर में 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक होगा। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, राजस्थानी कला व साहित्य से बच्चों को जोडऩे का प्रयास होगा। फेस्टिवल के लिए बुधवार को अंत्योदय नगर स्थित एक स्कूल में फोल्डर का विमोचन किया गया।
आयोजन सचिव सेणुका हर्ष ने बताया कि संभवतया देश में पहली बार विद्यार्थियों के लिए साहित्य से जुड़ा ऐसा अनूठा आयोजन होगा। इसमें बीकानेर के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के उन विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा, जो साहित्य व रंगमंच में रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे राजस्थान के स्कूली विद्यार्थियों को अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा।फोल्डर का विमोचन हिन्दी साहित्यकार बुलाकी शर्मा, मेघना शर्मा और रंगमंच से जुड़े सुधेश व्यास, विपिन पुरोहित और विक्टोरियर स्कूल के निदेशक मनोज व्यास ने किया।
चार दिवसीय साहित्य समारोह 22 से
बीकानेर. प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में इटालियन विद्वान डॉ.टैस्सीटोरी की स्मृति में चार दिवसीय सृजनात्मक कार्यक्रम 22 नवम्बर मनाया जाएगा। संयोजक कमल रंगा ने बताया कि पहले दिन डॉ.एलपी टैस्सीटोरी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दूसरे दिन 23 नवंबर को पुस्तक से मिलिए कार्यक्रम होगा। इसमें साहित्यकार संवितेन्द्र के काव्य संग्रह अंतस री सतरंगी सांसां पर पत्रवाचन होगा।





No comments:
Post a Comment