Breaking News
recent

आग से घरेलू सामान व नगदी जली

तारानगर.

 

गांव जिगसाना ताल में दो घरों में लगी आग से हजारों रुपयों का सामान व नगदी जलकर राख हो गया। पुलिस के मुताबिक गांव के गिरधारी भामी ने दीपावली के दिन घर की छत पर मोमबत्तियां जलाने गया था। गिरधारी वापस नीचे आया तो कमरे में जल रही मोमबती से कमरे में आग लग गई थी। आग से वहां रखे रजाई, बिस्तर, कपड़े, किताब, चारपाई आदि घरेलू सामान व 25हजार रुपए जल गए। उधर गुरुवार रात आठ बजे गांव जिगसाना ताल निवासी सावित्री देवी भामी के घर में भी विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कमरे में रखा घरेलू सामान व नौ हजार रूपए जलकर राख हो गए। पुलिस ने गिरधारी व सावित्री की रिपोर्ट पर आगजनी के दोनों मामलें दर्ज किया है।

 

पटाखे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग, दो बकरियां जलीं

बीदासर. कस्बे के वार्ड २५ स्थित मेहरड़ा बस्ती में दीपावली के दिन बुधवार की रात पटाखे की चिनगारी गिरने से एक छान में आग लग गई। आग लगने से छान मे बंधी चार में से दो बकरियां जिन्दा जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली की रात नौ बजे छोटू राम पुत्र बाला राम मेघवाल के घर में बनी छान पर पटाखे की चिंनगारी गिरी जिससे कच्ची में आग लग गई। आग लगने के समय छान में चार बकरियां बंधी हुई थी। आग का पता लगते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए तथा आग को बुझाने में जुट गए लेकिन चार में से दो बकरियां को जिंदा निकाल लिया तथा दो बकरियां जल गई। लेकिन आग पर काबू पा लेने के कारण पास में बने मकान को कोई हानि नहीं हुई।

 

पटाखों से एक दर्जन लोग घायल

रतनगढ़. क्षेत्र में दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी करते समय अलग-अलग हादसों में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। चिकित्सक महेंद्र घोड़ेला ने बताया कि दीपावली की रात को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी से 13 युवक व बच्चे घायल हो गए। जिनमें से अधिकांश युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर घायल गोगासर निवासी 16 वर्षीय शुभम पारीक को भर्ती किया गया है। जिसका उपचार जारी है। आतिशबाजी के दौरान 11वीं कक्षा के छात्र शुभम की जेब मे रखे पटाखों में चिंगारी लगने से उसकी बाईं टांग जल गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.