Breaking News
recent

भयमुक्त मतदान के लिए मतदाताओं से रू-ब-रू हुए केन्द्रीय पर्यवेक्षक

नांगल राजावतान. विधानसभा चुनावों में भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर शनिवार को उपखण्ड मुख्यालय सहित करीब एक दर्जन मतदान केन्द्रों का केन्द्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य) एस चोकालिंगम आईएएस ने निरीक्षण कर मतदाताओं से रूबरू हुए।


केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने मतदान केन्द्र बड़ागांव, ठिकरया, मानुरिया, मानपुरिया कोठ्या, कानपुरा, प्यारीवास, शेखपुरा, नांगल राजावतान, मलवास, किशनपुरा टापरिया, राजपुरिया आदि केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मतदान केन्द्र के आस-पास के मतदाताओं से रूबरू होकर भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

 


इस मौके पर तहसीलदार राजेन्द्रकुमार रैगर, गिरदावर सत्यनारायण शर्मा, योगेशचंद शर्मा, पटवारी महेन्द्रकुमार, राजेश शर्मा, राजकुमारी टांक आदि मौजूद थे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने भी उदयपुरिया, चूडिय़ावास, जैतपुरा, बैजवाड़ी, खेमपुरा, हामावास, खेमपुरी, भावता आदि दर्जनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर थानाप्रभारी जितेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

 

 

महुवा ग्रामीण. सामान्य पर्यवेक्षक आसाम केडर आईएएस देवला देवीदास ने चुनाव व्यवस्था को देखने के लिए शनिवार को बूथों का तूफानी दौरा किया। जहां सामान्य पर्यवेक्षक ने शनिवार को हडिय़ा, खेड़ला गदाली, लालपुर, टीकरी, सालिमपुर, सिन्दूकी, भोपर, पाली, अमोलक नगर, टोडरा, खोहकलां, खोबहडख़ोह सहित अन्य गांवों स्थित बूथों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी व मौजूद अधिकारियों व बीएलओं का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में घूम रही टीमों का निरीक्षण कर आचार संहिता की कड़ाई से पालना करवाने के निर्देश दिए।

 


पर्यवेक्षक ने बताया कि आचार संहिता का उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान पटवारी उमाकंात मीना, कैलाश शर्मा मौजूद रहे।

 

 

गुढ़लिया-अरनिया. विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक टी बाबूराव नायडू ने मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत अरनिया के बूथ संख्याा 66, 67 व 68 का निरीक्षण किया। जहां बिजली, पानी, रैम्प एवं शौचालय से जुड़ी सुविधाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां, ग्राम विकास अधिकारी नवीन अग्रवाल, बीएलओ योगेश जैमन, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हरिराम कोली, बाबूलाल गुर्जर व देवेन्द्र कुमार शर्मा भी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.