Breaking News
recent

पत्रिका शुद्ध का युद्ध: वोट देने का किया वादा

भीलवाड़ा।

विधानसभा चुनाव के तहत सात दिसंबर को मतदान होगा। इस बार जनता सही प्रत्याशी को चुने इसके लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए युवाओं में गजब का उत्साह है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने कहा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी है। हम भी इस महायज्ञ में आहूति देकर इसे मजबूत करेंगे। इसी संकल्प के साथ गुरुवार को पालड़ी स्थित विद्या कॉलेज में राजस्थान पत्रिका की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रथम चरण में राजस्थान पत्रिका व फेसबुक की ओर से शुरू किए गए शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया कि चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक न्यूज चल रही है। इससे भ्रामक स्थितियां पैदा हो जाती हैं। एेसे में इस तरह की न्यूज को आगे भेजने से पहले इनकी जांच करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के नुकसान बताएं गए। कार्यक्रम में विद्या कॉलेज की निदेशक गीता चौधरी, एमडी अशोक चौधरी व प्रिंसिपल सत्यनारायण पारीक आदि उपस्थित थे।


मतदान की ली शपथ

पत्रिका की ओर से मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागो जनमत अभियान के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे में बताया गया। चुनाव के तहत आगामी सात दिसंबर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रिंसिपल पारीक ने मतदान की शपथ दिलाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.