श्री गुरु नानक देवजी महाराज का 549वां प्रकाशोत्सव आज सीकर में आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। इस दौरान सीकर के पोलो ग्राउंड स्थित श्री कल्याण गुरुद्वारे में तीन दिन से जारी अखंड पाठ का समापन हुआ। जिसके बाद शबद कीर्तन और अरदास के बाद अटूट लंगर बरसाया जा रहा है। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। बतादें कि गुरुनानक जयंती को लेकर आज गुरुद्वारे में विशेष सजावट भी की गई है। वहीं, काफी संख्या में पंजाबी और सिंधी समाज के लोग गुरुद्वारे में नानक साहिब के माथा टेकने पहुंच रहे हैं।
श्याम भजनों पर झूमे भक्त
सीकर. श्याम मंदिर सत्संग समिति की ओर से पुराने दूजोद गेट स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडली ने भजनों पर जमकर नृत्य कर बाबा को रिझाया। भजन गायिका रोशनी शर्मा, राजेंद्र खींची, गौरीशंकर शर्मा, अमित खंडेलवाल आदि कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बाबा का आकर्षक श्रंगार कर दरबार सजाया गया। भक्तों ने केक काटकर मिठाइयां व टाफियां बांटकर खुशी मनाई। शाम को छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर महाआरती की गई तथा भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई श्रद्धालु मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment