Breaking News
recent

तुलसी विवाह में उमड़ी श्रद्धा

़अनूपगढ़.


देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिरों तथा घरों में तुलसी विवाह हुए। इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों में भजन गूंजते रहे तथा पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने घर के आंगन में सजावट की तथा तुलसी विवाह करवाए।

वार्ड 13 स्थित ठाकुर जी मंदिर में पंडित वेद प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोचारण के बीच तुलसी विवाह करवाया। देवी-देवताओं के पूजन के बाद ठाकुर जी तथा तुलसी के फेरे करवाए। तुलसी को वस्त्र अर्पित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। मंदिर के अलावा महिलाओं ने घर के दरवाजे पर रंगोली बनाई तथा मंगल गीत गाए। इसके अलावा घरों के बाहर दीप प्रज्वलित किए। पंडित वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि सोमवार को लोगों ने तुलसी विवाह के धार्मिक आयोजन किए। पंडित शास्त्री ने तुलसी विवाह व असुर जालन्धर की कथा का वर्णन किया।

शास्त्री ने भगवान शालिग्राम तथा तुलसी का विवाह करवाया। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.