चित्तौडग़ढ़.
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक का टिकट काटने से पार्टी में उभरा असंतोष मंगलवार को दूसरे दिन भी बना रहा। इस मामले में विधानसभा क्षेत्र के आाठ में से सात मंडल अध्यक्ष व कई अन्य पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी को अपने इस्तीफे सौंप चुके है। उन्होंने बुधवार तक पार्टी को उनकी मांगों पर विचार का समय दिया है।
इधर, मंगलवार दोपहर डूंगला बस स्टेण्ड पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए विधायक दक के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस दौरान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। कृपलानी व कटारिया का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान प्रधान मुकेश खटीक, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भुरक्या, महामंत्री श्याम लाल नागौरी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मांगी लाल जारोली, पुर्व प्रधान कनक मल जैन, सरपंच अशोक गौड़, अम्बा लाल पाटीदार, मदन मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
दक के रूख पर रहेगी नजर
बड़ीसादड़ी में विधायक गौतम दक का टिकट काटे जाने के बाद उठे बगावती सुरों ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी अभी हॉलाकि इस मामले में खुलकर नहीं बोल रही है लेकिन जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी व अन्य पदाधिकारियों ने अंदरखाने नाराजगी जताने वालों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए है। इस पूरे मामले में विधायक गौतम दक के रूख को अहम माना जा रहा है। विधायक ने अभी हांलाकि कोई बगावती तेवर नहीं दिखाए हैं लेकिन उनके समर्थकों ने जिस तरह से दबाव बना रखा है उससे पार्टी में चिंता है।





No comments:
Post a Comment