Breaking News
recent

अफगानिस्तान से आ रहा विक्षोभ बढाएगा प्रदेश में सर्दी का असर, मौसम विभाग ने जताई बूंदाबूंदी की आशंका

जयपुर ।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही प्रदेश में कई जिलों का तामापमान एकाएका बढ गया है। जिसके चलते सर्दी का असर भी थोडा कम हुआ है। लेकिन अब दो दिन बाद फिर से सर्दी अपनी रफ्तार पकड लेगी। क्योंकि अफगानिस्तान के रास्ते आने वाला पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान से होकर गुजरेगा। इसके बाद सर्दी भी बढेगी और कुछ जिलों में बूंदाबांदी की भी संभावना है।


मौसम विभाग का कहना है कि बीते पांच दिन पहले जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब मौसम विभाग का कहना है दो दिन बाद प्रदेश से गुजरने वाले विक्षोभ के असर से दिन और रात का तापमान एक बार फिर गिरेगा। कई जिलों में बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में भी बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना है।


शनिवार को राजधानी जयपुर के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी जयपुर का तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। हांलाकि दिन के तापमान में एक डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई।


राजधानी में सर्दी का असर बढने के साथ ही लोगों ने गर्म कपडों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शाम तक राजधानी जयपुर में ठंडी हवाएं चलने की भी पूरी संभावना है। आज सुबह 7 बजे राजधानी जयपुर का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.