Breaking News
recent

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जागो जनमत यात्रा : समस्याओं का हो प्राथमिकता से समाधान

सूरतगढ़.

राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा गुुरुवार को यहां महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची और मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया तथा शपथ दिलवाई गई।इस मौके पर आमजन ने सुझाव देते हुए विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने सूरतगढ़ को जिला बनाने, सीवरेज निर्माण कार्य तेज करने, एटा सिंगरासर माइनर निर्माण करवाने, शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार करने, मंहगाई से यूरिया के दाम बढऩे तथा सब्सिडी कम होने से किसानों को हो रही परेशानी पर रोष जताते हुए सरकार से शीघ्र किसानों को राहत देने, जातिवाद से ऊपर उठकर राजनीति करने, रेलवे वॉशिंग लाइन बनाने, बठिण्डा से बीकानेर के बीच में रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने, राजकीय चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ व महिला रोग सहित अन्य चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति करने, ट्रोमा सेंटर में संसाधन उपलब्ध करवाने, सूरतगढ़ में रोडवेज डिपो बनाने, कच्ची बस्तियों में पट्टों का नियमन करने सहित अन्य मुद्दे उठाए। इस मौके पर पूर्व डायरेक्टर लक्ष्मण धतरवाल, राजाराम बिश्नोई, वेदप्रकाश सोनी, सुरजाराम मील, प्रेम सिंह राठौड़, गौरव बलाना, संजय सोढ़ा, विनोद सारस्वत, नरेश सहारण, पंकज सैनी, नेक मोहम्मद, ताराचंद शर्मा, तरूण, निर्मल मूंदड़ा, रामकुमार सहारण, अनिल यादव, अंकुश खेमका, पीके मिश्रा, विकास, रवि आदि ने समस्याएं रखी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.