पाली . विधानसभा चुनाव 2018 में निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी तादाद में ताल ठोक रहे हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार निर्दलीय नामांकन भरने वालों की संख्या लगभग दुगुनी है। यानी हर चुनाव में निर्दलियों प्रत्याशियों की संख्या भी बढ़ रही है। मजे की बात यह है कि निर्दलीय प्रत्याशियों में भाजपा व कांग्रेस के बागी भी शामिल है। संभवतया यह पहला चुनाव होगा, जब जिले में दोनों प्रमुख दलों में बगावत पुरजोर हुई है। इसमें दो पूर्व मंत्री और दो ही पूर्व विधायक निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।
जांच में खारिज हो गए 29 नामांकन पत्र
पाली. विधानसभा आम चुनाव-2018 में नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 29 नामांकन पत्र खारिज किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सबसे अधिक 9 नामांकन पत्र विधानसभा क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन में तथा सबसे कम एक नामांकन पत्र विधानसभा क्षेत्र जैतारण में जांच के दौरान खारिज किया गया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सोजत में 3, पाली में 5, बाली में 6 तथा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र खारिज किए गए। उन्होंने बताया कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 111 नामांकन पत्र सही पाए गए। इनमें विधानसभा क्षेत्र जैतारण में 28, सोजत में 18, पाली में 12, मारवाड़ जंक्शन में 15, बाली में 14 तथा विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में 24 नामांकन पत्र सही पाए गए। 22 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
मैदान में रहे तो बनेंगे चुनौती
हर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या एकाएक बढ़ गई। बागी दिग्गजों के अलावा भी कई निर्दलीय उम्मीदवार मुकाबले को रोचक मोड़ दे सकते हैं। जिले की हर सीट पर निर्दलीयों ने जमकर ताल ठोकी है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की नींद उड़ा चुके निर्दलीय कई जगह समीकरणों में फेरबदल करने में भी मजबूत भूमिका अदा कर सकते हैं।
जहां बागी दमदार, वहां भी निर्दलीयों की भरमार
जिले की जैतारण व मारवाड़ जंक्शन सीट पर बागी दिग्गज ही नहीं, बड़ी तादाद में मैदान में उतरे अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चिंताएं बढ़ा दै। नाम वापसी की तिथि की इनकी संख्या कम नहीं हुई तो चुनावी परिणाम नि:संदेश चौंकाने वाले होंगे।
2018
जैतारण - 15
सोजत -10
मारवाड़ जंक्शन - 16
बाली - 12
सुमेरपुर - 13
पाली - 07
कुल निर्दलीय प्रत्याशी 73
2013
जैतारण -13
सोजत -01
मारवाड़ जंक्शन - 05
बाली - 01
सुमेरपुर - 04
पाली - 00
कुल निर्दलीय प्रत्याशी 24
2008
जैतारण - 04
सोजत - 11
मारवाड़ जंक्शन - 06
बाली -08
सुमेरपुर - 03
पाली - 02
कुल निर्दलीय प्रत्याशी 34





No comments:
Post a Comment