Breaking News
recent

प्रसूता को अस्पताल छोड़ गांव जा रहे वैन चालक की ट्रक की टक्कर से मौत

हमीरगढ़।

चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर कान्याखेड़ी चौराहे पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से वैन चालक की मौत हो गई। चालक प्रसूता को अस्पातल छोड़कर वापस गांव जा रहा था। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार सियाणा (चित्तौडग़ढ़) निवासी बजरंग बैरवा (30) गांव में प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता को भीलवाड़ा के एमजीएच लेकर आया। अस्पताल छोडऩे के बाद वाहन लेकर वापस गांव जा रहा था। कान्याखेड़ी चौराहे पर ही पहुंचा था कि सामने से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बजरंग की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम भी लग गया। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू करवाया। शव को मोर्चरी में पहुंचाया।

 

हथियार तस्करी में गांधीधाम पहुंची पुलिस

ट्रॉवेल्स बस में हथियार तस्करी मामले में जांच के लिए प्रतापनगर पुलिस थाने की टीम शनिवार को गांधीधाम पहुंची। ट्रॉवेल्स में हथियार रखवाने और बनाने वाले की तलाश शुरू कर दी। उधर, रिमाण्ड पर चल रहे बस चालक चौपासनी चारणान (जोधपुर) के विक्रमसिंह चारण, खलासी बीकोडाई (जैसलमेर) के देवीसिंह भाटी व नोख (जैतारण) के दीपक चारण व गंगरार (चित्तौडग़ढ़) के परमानंद सिकलीगर से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो, विधानसभा चुनाव में लगी फ्लाइंग टीम को गुरुवार पुर रोड पर तलाशी के दौरान बस में गुजरात से लाया जा रहा हथियारों का जखीरा पकड़ा। इनमें बड़ी मात्रा में तलवार, गुप्ती, कटार और चाकू बरामद किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.